फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडाकलां से बाबा बैजनाथ धाम के लिए 200 कांवड़ियों का जत्था रवाना, VIDEO

टांडाकलां बाजार एवं सोनबरसा क्षेत्र से बुधवार को बाबा बैजनाथ धाम के लिए लगभग 200 कांवड़ियों का विशाल जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने गांव के शिवालयों में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आयोजक पिंटू जायसवाल (बम) और साजन साहू (बम) के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से सभी ट्रेन के जरिए सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक निजी बस की भी व्यवस्था की गई है, जो सीधे सुल्तानगंज पहुंचेगी। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र गंगाजल भरेंगे और वहां से पैदल कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा के दौरान निजी बस पूरे मार्ग में जत्थे के साथ चलेगी, ताकि थकान या अस्वस्थता की स्थिति में कांवड़ियों को आराम मिल सके। आयोजकों के अनुसार इससे यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें