डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। वही मुख्यमंत्री के नाम 24 सूत्री मांगाें से संबंधित पत्रक सीएमओ डाॅ. वाईके राय को दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि सरकार चीफ फार्मासिस्ट के पद नाम को बदलकर के फार्मेसी अधिकारी करें, ताकि फार्मासिस्टों का सम्मान बढ़ सके। कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टों व संवर्ग में उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता व कार्य दायित्व के अनुरूप प्रदान न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। पदनाम परिवर्तित किए जाने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार, पदों के सृजन के मानक के संशोधन किए जाने सहित संवर्ग की अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की। कहा कि शासन स्तर पर अधिकारियों की उदासीनता के कारण लंबे समय से संगठन से वार्ता नहीं की जा रही है। इससे समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। वहीं फार्मासिस्टों निर्णय लिया कि एसोसिएशन के 24 सूत्री मांग पर प्रदेश सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान डाॅ. जितेंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, मुकेश सिंह,योगेंद्र पाल, अजीत कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, शाहीद, रामजीयावन, अजय यादव, खलील अहमद, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।