चंजौली जिले के कैथापुर गांव में स्व. अरविंद पहलवान के स्मृति में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार को चार मैच खेले गए। मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का पहला मैच आरिफ स्पोर्टिंग क्लब चंदौली व लखन स्पोर्टिंग क्लब ताराजीवनपुर के बीच खेला गया। इसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदौली की टीम मात्र 32 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताराजीवनपुर की टीम ने पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। दूसरा मैच बक्सर व विंध्याचल के बीच खेला गया। इसमें बक्सर की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में मात्र 28 रन ही बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंध्याचल की टीम ने 29 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। तीसरा मैच जेडी स्टार वाराणसी व जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर वाराणसी की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 32 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम ने 5.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। चौथा मैच लोहता वाराणसी और गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें लोहता की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 35 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम ने पांचवें ओवर में ही 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।