चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में सैदपुर तिरगांवा वाया चंदौली फोरलेन रोड पर चहनिया विकास क्षेत्र उत्तरी इलाके में छुट्टा पशुओ का आतंक व्याप्त हो गया है। कब कहां रोड पर टहलते हुए मिल जाए कब किधर भाग जायेगे इसका कोई अंदाजा नही और चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक अक्सर इनकी गिरफत मे आकर चोट-चोटिल हो जाया करते है। चहनिया विकास क्षेत्र उत्तरी इलाका गंगा तराई क्षेत्र होने के कारण छुट्टा पशुओं का बहुत रहगार क्षेत्र है। जहां ये किसानों की फसलों को चर कर सड़क पर आराम फरमाते है। जिससे आवागमन करने वाले आये दिन इनकी चपेट में आकर जीवन व मौत के बीच जुझते रहते है। जबकि गौर करे तो सरकार द्वारा लाखो रुपये व्यय कर गौशालाओं को निर्माण करवाया है लेकिन जिम्मदरानों के गैर जिम्मेदराना रवैये से छुट्टा पशु सड़क पर आराम फरमाते हुए दौड़ते नजर आते है। वही क्षेत्र वासियों सहित आवागमन करने वालो ने इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान आकृष्ट करवाते हए इन पर तत्काल रोक लगवाये जाने की मांग की है। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी मुदस्सर अली ने बताया कि लोग ऐसे पशुओं के बारे में उन्हें या अपने ग्राम प्रधान को सूचित करें। सूचना मिलने पर इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला ले जाया जाएगा, जहां उनका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित किया जा सके।