फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में फोरलेन सड़क निर्माण तेज, नाले के कार्य से बदला बाजार का स्वरूप; VIDEO

पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के बाद अब पीडीडीयू नगर क्षेत्र में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण और आधुनिक यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण के तहत सड़क के एक ओर पहले ही पूरी लेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर नाले के निर्माण को लेकर दुकानों के सामने जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढे किए गए हैं। नाले का यह कार्य सड़क के दोनों ओर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें