मानसून में अब गड़ई नदी के बाढ़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। बुधवार को मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने गड़ई नदी पर 7.83 करोड़ की लागत से 3 पुलों का शिलान्यास किया। पचोखर ग्राम सभा के तकिया और महदेउर गांव सभा के गोपालपुर में पुल निर्माण से 22 ग्राम सभा के 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान होगा। वहीं पड्या में पुल निर्माण से आस पास के लोगों को पानी में डूब कर रास्ता पार नहीं करना पड़ेगा।