फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल हमारी पृथ्वी का दिल, इसे संजोना जरूरी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 05:29 PM IST

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वन विभाग द्वारा बलुआ घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वन विभाग चंदौली के प्रभागीय वन अधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान घाट पर वृक्षों के संरक्षण में योगदान देने वाले गंगा सेवा समिति के सात सदस्यों को रेंजर चहनियां राम संवारे यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राम संवारे यादव ने वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि “जंगल हमारी पृथ्वी का दिल हैं। हमें अधिक से अधिक पौधरोपण कर हर क्षेत्र को हराभरा बनाने की कोशिश करनी चाहिए। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं।” सम्मानित होने वालों में अंकित जायसवाल, राजेश सोनकर, नीरज साहनी, राजेश यादव, अजीत निषाद, साधु निषाद सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में वन विभाग की टीम के जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव, कैलाश यादव, विजय लाल यादव, रामदुलारे यादव, राजकुमार, रामजी व पिंटू कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें