फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान रोप रहीं महिलाओं पर फूलों की वर्षा, सेवा संस्थान ने बढ़ाया हौसला, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:58 PM IST

सैदूपुर स्थित बौद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान ने बुधवार को खेतों में धान की रोपाई कर रही महिलाओं को अनोखे अंदाज़ में सम्मानित किया। संस्था के सदस्यों ने खेतों में जाकर इन मेहनतकश महिलाओं पर पुष्प वर्षा की और नाश्ता वितरित कर उनके योगदान को सराहा। संस्थान के अध्यक्ष बलवंत सिंह मौर्य ने कहा कि "जिस प्रकार सावन के महीने में भगवान शिव को जल अर्पित करने वाले कांवड़ियों पर श्रद्धालु फूलों की वर्षा कर सम्मानित करते हैं, ठीक उसी तरह धूप, उमस और बारिश की परवाह किए बिना खेतों में धान रोप रही महिलाएं भी जीवनदायिनी अन्न पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में संस्था ने इन महिलाओं के योगदान को नमन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है। बलवंत मौर्य ने आगे कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज के ऐसे मेहनतकश वर्गों के प्रोत्साहन हेतु कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर भंते बुद्ध प्रताप, लालजी, नंदलाल, वासुदेव, दशरथ, और शकुंतला मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। गांव-समाज में सेवा और सम्मान का यह आयोजन ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें