मुगलसराय कोतवाली के करवत गांव के नई डांडी के समीप सिक्स लेन के सर्विस रोड पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गई। चालक व खलासी ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्नि शमन की टीम ने आग बुझाई। इस दौरान ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था। मिर्जापुर जिले के अहरौरा निवासी ट्रक चालक सुशील कुमार खलासी जौनपुर के जफराबाद निवासी बाबू नंदन के साथ बबुरी एक मिल से चावल लादकर वह करवत के एफसीआई गोदाम में ढुलाई का कार्य करते हैं। वह शुक्रवार की सुबह पीडीडीयू नगर से पड़ाव तक बनी सिक्स लेन के करवत गांव के न्यू डांडी में सर्विस रोड किनारे खड़े ट्रक को रोककर के केबिन में ही छोटे सिलिंडर पर खाना बनाने लगे। खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया और ट्रक में आग लग गई। चालक सुशील कुमार ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा मदद की गुहार लगाने लगा। चालक की आवाज सुनकर वहां मौजूद ट्रक चालकों ने बचाने लगे। वहां मौजूद किसी ने तत्काल 112 पर फोन किया। सूचना मिलने ही पीआरबी 7401 तत्काल मौके पर पहुंच थाने को सूचना दे दमकल कर्मियों को भी अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाया लेकिन तब तक ट्रक कि केबिन पूरी तरह जल चुका था। इस संबंध में कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लगी थी। उसे बुझा लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।