मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार शाम एक बालक को कार सवार व्यक्ति द्वारा ले जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और सर्विलांस, एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महज ढाई घंटे के भीतर गोपीगंज से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे को लेकर जा रहे उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया।