चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें सो रहे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव मूरत (65) और उनके पुत्र जय हिंद (40) के रूप में हुई है।