टांडाकला क्षेत्र के सरौली ग्राम सभा अंतर्गत टांडाखुर्द गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर रहा है। टांडाकला से टांडाखुर्द जाने वाली सड़क पर पुलिया न बने होने के कारण बरसात के दिनों में निचले खेतों में पानी भर जाता है, जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाती हैं। वहीं कुछ घरों के रास्ते बंद हो जाते हैं। ऊंचाई वाले खेतों से बहकर आने वाला पानी निचले इलाके में जमा हो जाने के कारण न केवल कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो रही है, बल्कि 4 से 5 ग्रामीणों के घरों के आसपास भी जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है। पानी भर जाने से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग भी बंद हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो जाता है । प्रशासनिक लापरवाही से परेशान होकर स्थानीय किसान नीरज यादव, गुड्डू, संतोष समेत अन्य ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला। फसल और घरों के रास्तो को बचाने के लिए ग्रामीणों ने सड़क की खुदाई कर उसमें अस्थायी पाइप डाल जमा पानी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने शासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि टांडाकला-टांडाखु