फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों ने आंदोलन का किया ऐलान, VIdEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:11 PM IST

चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने परियोजना के खिलाफ जिला मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की आवाज दबाने या आंदोलन रोकने का प्रयास किया गया तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। आंदोलन की रणनीति सुंडेहरा गांव में आयोजित भाकियू (टिकैत) की बैठक में बनाई गई। बैठक में किसानों ने प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गठन का समर्थन किया और अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें