फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी रैन बसेरा का ईओ ने किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 08:53 PM IST

नगर पालिका परिषद के अंतर्गत अलीनगर स्थित स्थायी रैन बसेरा का सोमवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव मोहन सक्सेना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा परिसर में गंदगी पाए जाने पर ईओ ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। ईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरा में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नियमित सफाई, बिस्तरों की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें