फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर निकला दुलदुल का जुलूस, नौहाख्वानी और मातम से गूंजा चकिया नगर; VIDEO

हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन मनाए जाने वाले चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार को नगर में दुलदुल का जुलूस अकीदत और गमगीन माहौल के बीच निकाला गया। जुलूस वार्ड नंबर 10 चौक निवासी सैयद अख्तर अली के आवास से प्रारंभ हुआ। जुलूस में अंजुमन जफरिया दोषीपुरा वाराणसी, अंजुमन हुसैनिया कच्ची बाग वाराणसी और अंजुमन कारवाने हैदरी शाहगंज जौनपुर के सदस्यों ने नौहाख्वानी और मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जंजीर का मातम भी किया गया, जिससे पूरा माहौल मातमी हो गया। चेहल्लुम के 75वें शोहदा-ए-कर्बला जुलूस में अलम, तुरबत, दुलदुल, जनाजा, ताजिया, जुल्फेकार और आमारी के साथ ऊंटों पर उजड़े काफिले का प्रतीकात्मक दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने सीनाजनी और नौहाख्वानी कर कर्बला के शहीदों को याद किया। कदीमी रास्तों से होता हुआ जुलूस पूर्व काशी नरेश के किले तक पहुंचा। इसके बाद वापस लौटकर देर रात कर्बला पहुंचकर जुलूस संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें