टांडाकला स्थानीय ग्राम सभा उत्तर मोहल्ला तिवारी टोला के ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने के लिए बनाई गई सीसी सड़क, कीचड़ में तब्दील हो गई है। सीवर नाली होने के बावजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा सीधे सड़क पर गंदा पानी गिराए जाने और सफाई कर्मियों द्वारा एक महीने से सफाई न किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीण भानु तिवारी, भदभद्र तिवारी, बंदूल खान, ओंकार तिवारी और बसावन सिंह ने बताया कि कीचड़ के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वे नियमित रूप से सड़क की सफाई करें। ग्रामीणों का कहना है कि सीसी सड़क बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि अब उन्हें कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है।