कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में सपा के सांसद छोटेलाल खरवार और भाजपा विधायक कैलाश आचार्य के साथ-साथ सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और भाजपा विधायक सुशील सिंह आमने-सामने हो गए। बैठक में हंगामा की स्थिति हो गई लेकिन किसी प्रकार मामले को अधिकारियों ने संभाल लिया। यही नहीं एक दूसरे को देख लेने की भी नौबत आ गई। धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि छोटा बड़ा नहीं होता है। सभी लोग अपने दायरे में रहे।