फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीमारी ने ली सैनिक की जान, परिजनों में कोहराम, गांव वालों ने दी सलामी

बलुआ थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव के निवासी और बीएसएफ में तैनात सैनिक अजय कुमार सिंह (42) का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका इलाज दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था। क्षेत्र के नाथुपुर के रहने वाले अजय कुमार सिंह बीएसएफ में हवलदार के पद पर थे । 2002 में वाराणसी से भर्ती हुए । 2003 में पोस्टिंग जम्मू में हुई । इसके बाद कई जगह ड्यूटी किये। इधर विगत कई दिनों से बीमारी चल रहे थे । उन्हें मेरठ में ही भर्ती कराया गया । हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी । मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। इनका 11 वर्षीय एक पुत्र हर्ष सिंह है। अजय की मौत के बाद से पिता विजय शंकर सिंह, माता मीरा सिंह, पत्नी प्रीति सिंह, भाई धनंजय सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें