फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्रिकेट के फाइनल में कैली को 29 रनों से हराकर डिग्घी बनी विजेता, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

चंदाैली के ताराजीवनपुर क्षेत्र के तारापुर गांव के खेल मैदान में 786 स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट के फाइनल में बुधवार को डिग्घी ने कैली को 29 रनों से पराजित कर विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि बबलू सिंह और कांग्रेस प्रदेश महासचिव औसाफ अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टॉस जीत कर हलचल खेसारी स्पोटिंग क्लब कैली ने रमाशंकर इंटर कॉलेज रिपोर्टिंग क्लब डिग्घी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए डिग्घी के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैली की टीम ने डिग्घी की गेंदबाजी नहीं झेल पाई और पूरी टीम सौ रन बनाकर आउट हो गई। अंपायरिंग सतीश विश्वकर्मा और मुस्तकीम अली ने किया। इस मौके पर आयोजक सोहेल खान, आसिफ अख्तर, अम्मान अहमद, अरविंद यादव ,साबिर, आसिफ, दिलशाद हासमी, लालू प्रधान, चित्रांश विश्वकर्मा, इस्तेखार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें