सावन माह में भगवान शिव के प्रमुख धामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से रेलवे ट्रेनों में सीटों का भारी संकट पैदा हो गया है। अमरनाथ, उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर और झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 50 से अधिक पहुंच गई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।