फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानापुर को मिली रोडवेज बस सेवा की सौगात, विधायक सुशील सिंह ने किया शुभारंभ; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 04:17 PM IST

धानापुर क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की खबर है। लंबे समय से रोडवेज बस सेवा की मांग के बीच धानापुर क्षेत्र को आखिरकार बस सेवा की सौगात मिल गई। सोमवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बस सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, मिंटू सिंह, कमलाकांत मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार यह रोडवेज बस महुजी से होकर धानापुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगी। बस सेवा शुरू होने से छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि विधायक सुशील सिंह के प्रयासों से धानापुर क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। शुभारंभ के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें