फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के वादे के बावजूद नहीं मिले सिलिंडर, जुगाड़ से चल रहा वैशाखी का लंगर; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Apr 2026 09:58 PM IST

नगर में बैसाखी का पर्व बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाता है। तीन दिनों तक होने वाले इस आयोजन में लंगर की व्यवस्था होती है। सिलिंडकर किल्लत को देखते हुए लंगर बनाने के लिए नगर स्थित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से जिला पूर्ति विभाग में एलपीजी सिलिंडर के लिए आवेदन दिया गया । आरोप है कि विभाग की ओर की ओर सिलिंडर के इंतजाम को लेकर बेरूखी दिखाई इससे सिख समाज में आक्रोश पनप गया है। फिलहाल कमेटी के आह्वान पर लोगों ने निजी स्तर पर लंगर के लिए सिंलिडर उपलब्ध करवा दिये है। प्रबंध कमेटी के अनुसार हर वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम में दस हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती है। नगर में सिख समाज की ओर से पिछले 77 वर्षेा से नगर में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयेाजन होता है। इसमें पहले दिन नगर कीर्तन, अगले दिन कवि दरबार और फिर बैसाखी का कार्यक्रम आयोजित होता है। इन तीन दिनों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से की जाती है। इस बार एलपीजी गैस सिलिंडकर की किल्लत होने के कारण शुरू में गैस एजेंसी संचालक की ओर से हाथ खड़े करते हुए जिला पूर्ति विभाग की ओर से इस बाबत परमिशन लिये जाने को कहा गया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी के यहां लिखित आवेदन दिया गया। इस मामले में विभाग की ओर से कोई रूचि नहीं दिखाई गई। आरोप है कि जब प्रबंध कमेटी की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी के सीयूजी नंबर पर वार्ता की गई तो फोन पर वार्ता करने वाले व्यक्ति ने लंगर के लिए सिलिंडर की व्यवस्था कोई प्रावधान होने की बात से इंकार कर दिया। इससे समाज में आक्रोश पनप गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें