रिंग रोड निर्माण के बावजूद ककरही खुर्द के पास अलीनगर-सकलडीहा मार्ग का सीधा संपर्क नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर परियोजना अधिकारियों से वार्ता की और जल्द समाधान की मांग उठाई।