फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस, जंजीरी मातम में उमड़े अकीदतमंद;VIDEO

चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में मंगलवार को हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में चेहल्लुम पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शिया समुदाय के लोगों ने "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातमी जुलूस निकाला और जंजीरी मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने सीना-ज़नी और मातम करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। पूरे मार्ग पर धार्मिक वातावरण बना रहा और लोग शांति एवं अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवान जुलूस मार्ग पर तैनात रहे। पुलिस लगातार निगरानी करती रही ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें