सैयदराजा पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित आरोपी गुलाम मोहम्मद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। आरोपी पर गो-तस्करी से जुड़े दो मामलों में गिरफ्तारी का वारंट था।