चंदौली जिले के नगर के वरिष्ठ व्यापारी रहे अवतार सिंह के पुत्र नरेंद्रपाल सिंह उर्फ चांद सिंह का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें उसने भाजपा के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरे पिता को रमेश जायसवाल ने मारा है और अब मुझे मरवाने आया है। उसने कहा कि मेरे पिताजी सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति थे इसके बावजूद उनको रमेश जायसवाल ने इतना टॉर्चर किया कि वह जिलाधिकारी और सपा के कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते हार्ट अटैक से मर गए।