फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीस कमेटी की बैठक का किया बहिष्कार, काफिला रोककर एसपी से की थानाध्यक्ष को हटाने की मांग

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 09:57 PM IST

नौगढ़ स्थानीय व्यापारियों ने थानाध्यक्ष के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर गुरुवार को थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया और बैठक में कोई भी शामिल नहीं हुआ। वहीं दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों ने नौगढ़ आए एसपी आदित्य लांग्घे के काफिले को रोककर थानाध्यक्ष को हटाने का लिखित मांगपत्र सौंपा। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव नहीं किया जाएगा। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंप दिया है। नौगढ़ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि स्थानीय थानाध्यक्ष ने बुधवार की रात बन रहे पंडाल में पहुंचकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। थानाध्यक्ष द्वारा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जयसवाल और अन्य पदाधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। इससे आहत होकर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने नौगढ़ आए एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे का काफिला रोककर उनसे मुलाकात कर नाराजगी जताई और इस वर्ष दुर्गा पूजा न करने का निर्णय लिया है। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने समिति के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया, जो न केवल समिति के सदस्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है बल्कि पूरे समुदाय के उत्सव को प्रभावित करता है। नाराज पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन स्थगित कर दिया जाएगा। एसपी ने मामले की जांच सीओ कृष्णमुरारी से कराने और उसके बाद कार्रवाई की बात कही। एसपी से शिकायत करने पहुंचे प्रमुख लोगों में दुर्गा पूजा समिति के व्यापार मंडल के प्रदेश संगठनमंत्री अशोक गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष पंकज जयसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, सोनू जायसवाल, कृष्णकांत केशरी, जिलाजीत सिंह यादव, अजीत अग्रहरि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें