फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी का सपा सांसद व विधायक पर हमला, सौतेले व्यवहार का आरोप; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 02 Mar 2026 02:09 PM IST

जनपद में राजनीतिक तापमान उस समय और बढ़ गया जब भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह और सपा विधायक प्रभु नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए। तिवारी ने कहा कि चंदौली के विकास कार्यों की अनदेखी कर जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। तिवारी के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि सांसद वीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि उनके प्रयास से वाराणसी जिले में एक सड़क स्वीकृत हुई है। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब चंदौली जिले की कई सड़कें व विकास कार्य अभी तक लंबित हैं, तब दूसरे जिले के कार्यों को प्राथमिकता देना चंदौली के हितों की अनदेखी है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक प्रभु नारायण यादव पर आरोप लगाया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को अपना बताकर प्रचारित कर रहे हैं और ठेकेदारों पर दबाव बनाने जैसा व्यवहार कर रहे हैं। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि निधि से होने वाले कार्यों में कमीशनखोरी का चलन बढ़ाया जा रहा है, जो जनता के साथ धोखा है। प्रेस वार्ता में तिवारी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने हमेशा चंदौली के समग्र विकास के लिए कार्य किया और सबको साथ लेकर चलने की परंपरा निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद होली से पूर्व चंदौली के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। ऐसे में विकास कार्यों में अनियमितता या दबाव की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई निश्चित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें