चंदौली के डिग्घी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर शहीदियां स्पोर्टिंग क्लब के तत्वधान में 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को नवदुर्गा स्पोर्टिंग क्लब कोरी व छाता करारी बिहार की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बिहार की टीम ने 1-0 से विजयी रही। शहिदिया स्पोर्टिंग क्लब डिग्घी के तत्वाधान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला। इसमें हाफ टाइम तक दोनों टीमे रोमांचक मैच खेलते हुए बराबरी पर रही। हाफ टाइम के बाद बिहार की टीम ने कोरी के टीम पर एक गोल दागकर बढ़त बना ली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले के बाद भी किसी तरफ से कोई गोल नहीं हो पाया। मैच के मुख्य अतिथि एलबीएस पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि भारतीय खेल फुटबॉल धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है। अगर इस तरह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कराकर प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है तो यह काबिले तारीफ है। इस तरह का आयोजन कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने की जरूरत है। इस मौके पर विक्की प्रधान,सनी यादव,मंटू यादव, संतोष यादव, शहाबुद्दीन, सलीम अंसारी, हाजमा,मोहम्मद इम्तियाज, अल्ताफ,इमरान खान सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।