फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवच परियोजना के तहत 7 बालिकाओं में हुआ साइकिल वितरण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 04 Jun 2026 09:42 PM IST

चकिया तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत सात बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। जिसमें बालिकाओं का योगदान बाल विवाह की रोकथाम समुदाय में जागरूकता करना पाया गया था। उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव तहसीलदार देवेंद्र यादव की उपस्थिति में बाल विवाह जैसे रोकथाम में अपनी मुख्य भूमिका निभाने वाली सात बालिकाओ शहाना लक्ष्मी सोनी ममता आरुषि नेहा शालू को शिक्षा से जोड़ने के लिए कवच परियोजना के तहत साइकिल वितरण की गई। जिनके बाल विवाह समय रहते रोक कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया। एसडीएम पवन कुमार यादव ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने अपने या अन्य बालिकाओं का विवाह रुक्मणी वाले बहादुर बालिकाओं को साइकिल का पुरस्कार उनके साहस को प्रोत्साहित करेगा। ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियां या 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शादी रोकने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। बालिकाओं को शिक्षा और आत्मरक्षा के लिए तमाम हेल्पलाइन और योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज शहनाज बानो संजू प्रीति जितेंद्र प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें