फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगावां पुल पर ऑटो ड्राइवर दंपती से मारपीट, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Mar 2026 06:56 PM IST

नौगढ़ थाना क्षेत्र में महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता जनकपुर निवासी नीतू ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ चंदौली से घर लौट रही थी। रास्ते में मझगावां पुल के पास उनकी गाड़ी रोकी गई, जहां तीन छात्रा बैठे थे और उन्होंने आगे छोड़ने की बात कही। नीतू के अनुसार तभी नंबर टेकर रजिंदर, गणेश रामसनेही सहित तीन-चार लोग वहां पहुंचे और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि लाठी-डंडों से हमला किया गया, गाली-गलौज और भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। इस दौरान उसके पति के कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता ने बताया कि घटना में उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि महिला की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें