परिवहन विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी कार्य जल्द कराने का झांसा देने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर ''rtowale_bhaiyaji_up67'' नाम से फर्जी आईडी चलाकर खुद को परिवहन विभाग से जुड़ा अधिकारी बताता था और ऑनलाइन पैसे वसूलता था।