पीडीडीयू नगर। नगर के शास्त्री कॉलोनी स्थित मुहम्मद ककड़ जमालशाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मंगलवार की रात धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ गागर चादर का जुलूस निकाला गया और बाबा की चादपोशी की गई। इस दौरान दुआख्वानी के लिए लोग जुटे। रात में कौव्वालों ने गीतों से बाबा का गुणगान किया।