फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीशा ने पहले ही प्रयास में नीट एमबीबीएस परीक्षा पास की, गांव पहुंचने पर स्वागत; VIDEO

दुलहीपुर के हिलौनी टड़िया गांव की बेटी अलीशा खान ने नीट (एमबीबीएस) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। अलीशा ने 574 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार रात करीब आठ बजे जब अलीशा ट्रेन से अपने गांव पहुंचीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। घर पर देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।अलीशा के पिता शाहिद खान ने बताया कि उनकी बेटी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। वह इटावा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। परिवार में बड़ा भाई एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटी बहन भी शिक्षा प्राप्त कर रही है।अलीशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पूरे परिवार को देते हुए कहा कि विशेष रूप से उनकी मां शबनम खान ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें