फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अवैध कब्जे के खिलाफ एक्शन, फसल नष्ट कर मुक्त कराई गई जमीन, VIDEO

चंदौली जिले के भैसौड़ा कम्पार्टमेंट नंबर–2 में वन भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को विभागीय टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से खेतों में बोई गई सरसों की फसल को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त किया। इस दौरान नाली और ट्रेंच की खुदाई भी कराई गई ताकि भविष्य में कोई दोबारा कब्जा न कर सके। कार्रवाई के दौरान बस्ती की कुछ स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन वन विभाग का स्टाफ मजबूती से डटा रहा और अभियान बिना रुके आगे बढ़ाया। इससे साफ संदेश गया कि वन भूमि की सुरक्षा में किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। रेंजर अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर करीब 10 हेक्टेयर यानी लगभग 20 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। हाल ही में इस भूमि पर फसल बोई गई थी और मवेशियों को चराकर कब्जा मजबूत किया जा रहा था। विभाग ने जेसीबी की मदद से पूरी तरह से जमीन खाली कर दी। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस भूमि से फसल हटाकर आगामी 2025-26 के वृक्षारोपण के लिए सुरक्षा खाई और ट्रेंच खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर कब्जा करने वालों के दिन अब खत्म हो गए हैं। किसी भी दबाव में कार्रवाई नहीं रुकेगी और खाली कराई गई जमीन पर जंगल विकसित किया जाएगा। इस अभियान में वन दरोगा शोभित श्रीवास्तव, महेंद्र चौहान, वन रक्षक शिवपाल चौहान, बीरबल यादव, भोला, दूधनाथ यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें