पीडीडीयू नगर जिले में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता से 9129 मुकदमें निपटाए गए। मुकदमों में 12.66 लाख 440 रुपए अर्थदंड लगाया गया। वहीं उत्तराधिकार के मामले में 73.42 लाख 439 रुपए दिलावाए। इसके पूर्व सदर तहसील सभागार में मुख्य अथिति उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने प्रज्ज्वलित कर किया।