फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

213 वाहनों का चालान, 2.46 लाख रुपये का जुर्माना वसूला; VIDEO

जनपदीय यातायात व थाना पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 213 वाहनों का चालान करते हुए 2,46,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि चालान मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने, नो पार्किंग का उल्लंघन और तीन सवारी वाहन चलाने के लिए किया गया। अभियान के दौरान 108 वाहनों को बिना हेलमेट, 33 वाहनों को नो पार्किंग उल्लंघन और 20 वाहनों को तीन सवारी पर पकड़ा गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, और अवयस्कों को वाहन न चलाने जैसे नियमों के पालन के लिए भी चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें