बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित एसडीएम कॉलोनी में उद्योगपति के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश ताला तोड़कर और स्टील ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे तथा दो लाख रुपये नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार बेंगलुरु गया हुआ था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।