फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को मिड-डे-मील में नहीं मिल रहा दूध व भोजन, वीडियो वायरल

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के एक विद्यालय में मिड-डे-मील से दूध व भोजन न मिलने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्र भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि उन्हें दूध व पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। यह वीडियो क्षेत्र में संचालित श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। इस बारे में जब विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश सिंह से इस बारे में पता किया गया तो उनका कहना था कि इस समय कॉलेज में बुधवार को प्रथम पाली में कक्षा 9वीं व 11वीं की तथा दोपहर की पाली में कक्षा छः, सात तथा आठ के 324 छात्रों की परीक्षा चली। स्कूल में एमडीएम का खाना बनाया गया लेकिन अधिकतर बच्चों ने घर से खाना खाकर आने की बात कर खाना नहीं खाया। उनका कहना है कि यह वीडियो बनाकर जानबूझकर स्कूल को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें