अनुसूचित जाति पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।