बुलंदशहर के पहासू में पहलगाम घटना के विरोध में पूरे दिन बाजार बंद रखा गया। इसमें सब्जी मंडी, दवाइयों की दुकान, दूध व किराना दुकान आदि सभी प्रतिष्ठान बंद कर व्यापारियों ने विरोध जताया। एकजुट होकर आतंकवाद के विरोध में आवाज उठाने का संकेत दिया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में पहासू के व्यापारियों ने एक दिन के लिए बाजार बंद कर आक्रोश जताया।