उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में बिजली कर्मियों की हड़ताल और लगातार हो रही बिजली कटौती से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्माका गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को विधायक अनिल शर्मा ने खुद बिजली विभाग में जाकर धरना दिया और अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि उन्होंने चेताया कि यदि जूनियर इंजीनियर (JE) को हाजिरी माफी न दी जाए हाजिरी जरूर लगनी चाहिए। यदि हाजिरी माफी हुई तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा जनता को बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।