गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कनावनी गांव से जीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा करके झुग्गियां बनाकर रहने वाले लोगों से इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जीडीए पिछले काफी समय से इन लोगों को जगह खाली करने के लिए बोल चुका है, लेकिन इन लोगों ने अभी तक झुग्गियां खाली नहीं की। इसके बाद जीडीए ने नोटिस देकर सभी झुग्गियों को हटाया।