बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र के बरतौली गांव में सोमवार शाम को बरात में घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए और हवाई फायरिंग की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 37 नामजद समेत 61 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें दूल्हे के पिता समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।