बुलंदशहर जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने कुकिंग गैस की कालाबाजारी पकड़ी है। आहार इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी से 14 किलो के 291 और 5 किलो के 49 गैस सिलिंडर गायब मिले। एजेंसी संचालक घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की बिक्री के दस्तावेज नहीं दे पाया। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल की टीम ने कार्रवाई की। एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज हुई।