फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मची सनसनी: पूर्व प्रधान का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

अनुज कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 01:07 PM IST

जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बाद गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक पेड़ से पूर्व ग्राम प्रधान का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के हर पहलू की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाद गांव के पूर्व प्रधान मुकेश कुमार बीती रात अपने घर से ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए थे। आज सुबह जब उनका शव जंगल के एक पेड़ से लटका हुआ मिला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें