फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव: स्मृति ईरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया, खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में सांसद खेल महोत्सव के प्रोग्राम में खालौर स्टेडियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्टेडियम पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया और प्रधानमंत्री का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। वहीं खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए मेडल भेंट किया गया। अमेठी के गांव का रहने वाले प्रशांत का आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स 14 करोड़ में चयन हुआ है, जो की गर्व की बात है। वहीं बुलंदशहर में डीएम और सांसद ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए चार जगह को चिन्हित कर यूपी सरकार को प्रस्ताव भेजा है। आशा है योगी सरकार जल्द स्पोर्ट्स स्टेडियम की मांग पूरी करेगी। वहीं अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कहा कि आज देश का विकास और देश अटल बिहारी जी के पद चिह्नों पर चल रहा है। इस मौके पर बुलंदशहर सांसद व जिलाधिकारी, एसएसपी बुलंदशहर सहित अन्य अधिकारी और हजारों की संख्या में खिलाड़ी भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें