यूपी के बुलंदशहर में पुलिस लाइन में ट्रेनी सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ट्रेनी सिपाही के जहरीला पदार्थ के सेवन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रेनी कांस्टेबल को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जांच में पता चला है कि ट्रेनी सिपाही भूपेंद्र हाथरस का रहने वाला है और कल ही घर से पुलिस लाइन लौटा था। वहीं पुलिस का कहना है कि एक टीम सुसाइड के प्रयास की वजह तलाशने में जुटी गई है।