फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी से अलीगढ़ जा रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 पर गांव नेतरामपुरी के पास कौशांबी से अलीगढ़ जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। परिचालक जगवीर ने बताया कि हादसे के समय रोडवेज बस में 35 सवारिया मौजूद थी। आग लगने की सूचना पर सवारी में अफरा तफरी मच गई। चालक किरनपाल ने साइड में बस रोककर सभी सवारियों को सुरक्षित उतार दिया ।सवारिया उतरते ही बस में भयंकर लपट उठने लगी।सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग बुझाई। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस, रोडवेज अफसर व दमकल अधिकारी मोके पर पहुंचे। इस दौरान हाईवे पर यातायात भी पुलिस को रोकना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें