यूपी के बुलंदशहर की स्याना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में बजरंग दल के नेता योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपी योगेश राज की तलाश में है। इसी बीच योगेश राज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डीजे पर गोली चलाता नजर आ रहा है। यहां योगेश को कुछ लोग रोकने की भी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।